दिल्ली। हाल ही में एनडीए से अलग हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को महागठबंधन में में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हो गए हैं।
इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव, शरद यादव हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी भी मंच पर मौजूद थे। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। यह देश को बचाने की लड़ाई है। यह उनके खिलाफ लड़ाई है, जिन्होंने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है।